रायबरेली। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बछरावां थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच हाईवे पर बन्नावा गांव के पास स्कॉर्पियो और ओमनी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ओमनी चालक की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिशुनपुर निवासी रोहित (35) के रूप में हुई है, जो दुर्गापुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल रोहित को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर ट्रामा सेंटर एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

READ MORE: मिलावटखोरों की खैर नहीं! चंदौली में ढाई कुंतल मिलावटी खोया जब्त, जांच के लिए भेजे सैंपल

छानबीन में जुटी पुलिस

रायबरेली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।