Bihar News: सीएम नीतीश कुमार आज शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचे और आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. प्रेम कुमार ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट की। सीएम के आगमन को लेकर आवास परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, इस मौके पर कई राजनीतिक हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बैठक के किसी निश्चित एजेंडे को साझा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि आज बिहार बजट सत्र का आखिरी दिन था। ऐसे में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

बता दें कि बिहार बजट सत्र का आखिरी दिन काफी हंगामेदार रहा। इसी के साथ आज बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही में मिले सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि, इस बार बजट सत्र में कुल 19 बैठकें हुई। इस दौरान कुल 3783 प्रश्न स्वीकृत हुए। इसके साथ ही कई विधेयक पारित हुए।

ये भी पढ़ें- पूर्णिया में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- घुसपैठ बर्दाश्त नहीं, एक-एक को निकालेंगे बाहर