बहराइच, अनूप मिश्रा। जिले के प्रभारी  मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय  का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय भवन की साफ-सफाई, चिकित्सालय की ओर से मरीज़ों व उनके तीमारदारों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। 

ब्लड बैंक का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री  शाही ने इमरजेन्सी वार्ड, आई.सी.यू. वार्ड, ओ.पी.डी., ई.एन.टी. ओ.पी.डी., मेडिसिन ओ.पी.डी., औषधि वितरण केन्द्र, हिसंक पशुओं के हमलों में घायलों उपचार के लिए स्थापित आईसोलेशन, कैंसर वार्ड सहित अन्य वार्डों तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।

READ MORE: भाई साहब, मुझे घर पहुंचा दो… 112 को बना लिया था फ्री कैब सर्विस, पुलिस के लिए बना परेशानियों का सबब

सुविधाओं के बारे में जानकारी ली

वार्डों के निरीक्षण के दौरान मरीज़ों एवं तीमारदारों से चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप मरीज़ों को अनुमन्य सुविधायें प्रदान की जाएं। शाही ने सुझाव दिया कि वार्डों में एक मरीज़ के साथ एक अटेन्डेन्ट को अलाउड किया जाय जिससे अनावश्यक लोगों के कारण मरीज़ों के इलाज में बाधा न आये।

READ MORE: होली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर, सीएम योगी ने 1500 करोड़ रुपये किए जारी, कहा- PM ने सभी को लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा

प्रभारी मंत्री ने चिकित्सालय की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. संजय खत्री व प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. परितोष मिश्रा को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था के स्तर को बनाये रखें तथा चिकित्सालय औषधियों एवं संसाधन की कमी न होने पाये।