कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना में 400 से ज्यादा जगह पर आज होलिका दहन होगा। इसको लेकर अग्निशमन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 500 मीटर की परिधि में दमकल की पूरी टीम तैनात रहेगी साथ ही जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थलों की पहचान भी कर ली है और उन स्थलों पर 500 से ज्यादा पुलिस बल्कि तैनाती भी की जाएगी।

साथ ही नगर निगम ने लोगों से अपील किया है कि होलिका दहन में टायर पॉलीथिन और कूड़ा नहीं जलाएं। इससे जहरीली गैस निकलती है। निश्चित तौर पर नगर निगम के कर्मचारियों की नजर इस पर भी रहेगी। जिला प्रशासन ने इसके अलावा यह व्यवस्था किया गया है कि जहां-जहां होलिका दहन होना है। वहां दो ड्रम में पानी और बालू रखना है। डीआईजी होमगार्ड सह फायर के प्रभारी मनोज नट ने बताया कि, फायर कर्मियों को किसी भी अनहोनी होने पर फौरन निपटने का आदेश दिया गया है।

नोडल पदाधिकारी समय पर या जांच करते रहेंगे सभी कर्मी अपने निर्धारित स्थान पर मौजूद है या नहीं है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटना शहर को 4 जोन में विभाजित कर करीब 500 जवानों की प्रति नियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम से पूरे शहर में होने वाले होलिका दहन की निगरानी रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें- होली से पहले मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिमरन होटल के कमरा नंबर 301 में चल रही थी शराब पार्टी, मालिक समेत 5 गिरफ्तार