कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के पास सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने आज सोमवार (2 मार्च) को इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि सीएम नीतीश इससे पहले भी कई बार आकर इस नाले का निरीक्षण कर चुके हैं। इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त अनिमेष परासर ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
आपको बता दें कि नगर विकास विभाग अन्तर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा 259.81 करोड़ रूपये की लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस नाले की लंबाई 5.61 किलोमीटर है।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि के साथ पटना जिले के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- गिरिराज सिंह ने राहुल को बताया नकली गांधी परिवार का युवराज, तेजस्वी यादव को लेकर कही ये बड़ी बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


