Israel Iran Conflict: इजराइल-अमेरिका द्वारा किए गए हमले में कल रविवार (1 मार्च) को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया। इस हमले की जद में एक स्कूल भी आ गया, जिसमें 50 से अधिक छात्राओं के मारे जाने की सूचना है। बदले में ईरान की ओर से भी जवाबी हमला जारी है। इस बीच इजराइल- ईरान संघर्ष पर राजद सांसद मनोज झा की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
शोर मचा रही चुप्पी- राजद सांसद
राजद सांसद मनोज झा ने ईरान-इजराइल संघर्ष पर दिल्ली में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि, राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। विदेश नीति देश की होती है। देश में कई सरकारें रही हैं। मैं जो चुप्पी देख रहा हूं तो यह चुप्पी बहुत शोर मचा रही है। राजद सांसद का मतलब यहां ईरान-इजराइल संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी से है। गौरतलब है कि इस मामले पर पीएम मोदी की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
भारत को रखना चाहिए अपना पक्ष- मनोज झा
राजद सांसद ने आगे कहा कि, यह मध्य युगीन बर्बरता का युग है। यहां कम से कम भारत का पक्ष जाना चाहिए था कि हम इस तरह की चीजों की निंदा करते हैं, लेकिन यहां पूर्ण रूप से शांति है। उन्होंने आगे कहा कि, भू-राजनीति बहुत तेजी से बदल रही है। हमें अपना कदम अपनी ऐतिहासिक विरासत के हिसाब से रखना चाहिए। मैं बहुत दुख व्यक्त कर रहा हूं।
ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया है। अमेरिकी-इजरायली हमलों में खामेनेई के साथ उनके परिवार के चार लोगों की भी मौत हुई है। जिसमें उनकी बेटी, पोता और दामाद शामिल हैं। मुस्लिम समुदाय द्वारा इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है। भारत में जम्मू कश्मीर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में खासकर मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर आकर इस हमले का विरोध कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गृहनगर पटना में अपनी पहली होली मनाएंगे नितिन नबीन, रंगों के बीच सजेगा सियासी मंच
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


