फर्रुखाबाद. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को ठोकर मार दी. घटना में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- कुत्ते बने कालः 7 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बदन को नोंचकर ले ली जान, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह
बता दें कि पूरा मामला कायमगंज में रेलवे स्टेशन के पास उस वक्त घटा, जब बबलू कुरैशी अपनी को बाइक से लेकर दवा लेने जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आकर ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बबलू कुरैशी की बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पिता गंभीर घायल हुए. हादसा होता देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से लिखी ‘खूनी कहानी’: एक-एक कर बेटे ने मां, बाप, बहन और दादी को दाैड़ा-दाैड़ाकर काटा, जानिए आखिर बहाया अपनों का खून…
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए भिजवाया. वहीं पुलिस ने मृतका की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतका की पहचान 25 वर्षीय रुही के रूप में हुई है. पुलिस ने ठोकर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


