अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. गौपालपुर निवासी पूर्व प्रधान हरिद्वार पटेल ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- जैसा भी है मेरा है..! किन्नर दूल्हे के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती, 15 दिन पहले खुद ने विदाई से पहले तोड़ी थी शादी
जानकारी के अनुसार, यह विवाद उनके साले संदीप पटेल से जुड़ा है, जो अलीनगर के जिवधीपुर निवासी हैं. संदीप पटेल अपनी आराजी संख्या 107 पर बाउंड्री निर्माण करा रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान संदीप कुमार सिंह और अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया. दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और 112 नंबर पर कॉल कर मामले की सूचना दी गई. जिसके बाद पूर्व प्रधान हरिद्वार पटेल अपने साले के साथ औद्योगिक नगर चौकी पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें एसडीएम कार्यालय में दस्तावेजों के साथ आवेदन करने की सलाह दी. साथ ही निर्देश दिया गया कि जब तक मामले का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक जमीन पर यथास्थिति बनाए रखी जाए और कोई नया निर्माण न किया जाए.
इसे भी पढ़ें- लव के लफड़े में बहा लहूः प्रेमिका को गोली मारकर सुला दी मौत की नींद, जानिए मोहब्बत से लेकर मर्डर तक की कहानी
पूर्व प्रधान का आरोप है कि 26 फरवरी 2026 को वह अपने साले के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत पत्र देने गए थे. वहां से निकलने के लगभग 15 मिनट बाद उनके मोबाइल पर संदीप सिंह का फोन आया. आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज की गई और अधिकारियों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. हरिद्वार पटेल ने दावा किया है कि उन्होंने पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली है. उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- एक झटके में कई जिंदगी खत्मः बस ने पीछे से कार को मारी ठोकर, 6 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी सौंपी है. पीड़ित ने मुख्यमंत्री से भी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. औद्योगिक क्षेत्र के चौकी इंचार्ज सूरज रावत ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी. यह जमीन से जुड़ा मामला है, जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

