Patna Fire: राजधानी पटना आज होली की सुबह रूपसपुर इलाके में अचानक भीषण आग लग गई। रूपसपुर आरओबी के नीचे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आज बुधवार की सुबह उन्होंने अचानक धुआं उठता दिखा।
पहले लोगों को लगा कि सामान्य आग है, लेकिन देखते ही देखते लपटें ऊंची और तेज होने लगीं। आसपास मौजूद लोग होली की तैयारियों में जुटे थे, तभी आग की गर्मी और धुएं से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग गई। काफी देर तक आग बुझाने का काम चलता रहा। उधर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा।
फिलहाल आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। शॉर्ट सर्किट या फिर किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आग लगने से शुरुआती नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- दुखद: होली पर इकलौते बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, दो साल पहले हुई थी पिता की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

