DSSSB Recruitment 2026:  राजधानी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने वर्ष 2026 की नई भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस बार DSSSB ने अलग-अलग विभागों में कुल 216 पदों पर आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट्स और यहां तक कि B.Tech, LLB और मास्टर्स डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यानी आपकी शैक्षणिक योग्यता चाहे जो भी हो, इस भर्ती में आपके लिए किसी न किसी पद पर मौका जरूर मौजूद है। बताया जा रहा है कि इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इससे युवाओं को न केवल सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा, बल्कि स्थिर करियर बनाने का भी अच्छा मौका मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई हैं।

किन पदों पर निकली है वैकेंसी?

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें अलग-अलग योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए कई तरह के पद शामिल किए गए हैं। 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

इन प्रमुख पदों पर होगी भर्ती

DSSSB द्वारा जारी वैकेंसी में कई महत्वपूर्ण और दिलचस्प पद शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म, जनरल, अकाउंट्स, लीगल, एयर टिकटिंग, पब्लिक रिलेशन), असिस्टेंट ग्रेड-I (IT), रेडियोग्राफर और जूनियर रेडियोग्राफर, ऑप्टोमेट्रिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I, पटवारी, रिपोर्टर, कातिब (Calligrapher), बुक बाइंडर, जूनियर लॉ ऑफिसर इन पदों के जरिए अलग-अलग विभागों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

कब से कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा ताकि यह मौका हाथ से न निकल जाए। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 फरवरी 2026 (दोपहर 12:00 बजे से) फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 28 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) फिलहाल परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई है। इसकी जानकारी बाद में Delhi Subordinate Services Selection Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

10वीं / 12वीं और ITI पास उम्मीदवार

जूनियर रेडियोग्राफर, मीटर एंड रिले टेस्टर, कातिब (Calligrapher) और बुक बाइंडर जैसे पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट उम्मीदवार

पटवारी, रिपोर्टर, स्टेनोग्राफर और एयर टिकटिंग जैसे पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा।

प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार

B.Tech उम्मीदवार असिस्टेंट ग्रेड-I (IT) के लिए आवेदन कर सकते हैं।

LLB डिग्री धारक जूनियर लॉ ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के पदों के लिए पात्र होंगे।

CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) उम्मीदवार अकाउंट्स से जुड़े पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

उम्र की सीमा और छूट

इस भर्ती में ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 से 32 साल (पद के अनुसार) तय की गई है।

आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।

OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 10 से 15 साल तक की छूट मिल सकती है।

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार पे लेवल-1 से लेकर पे लेवल-8 तक का वेतन मिलेगा। शुरुआती सैलरी: लगभग 18,000 रुपये प्रति माह, उच्च पदों के लिए: लगभग 1,51,100 रुपये प्रति माह तक इसके अलावा उम्मीदवारों को दिल्ली सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन फीस और सिलेक्शन का तरीका

जनरल, OBC और EWS (पुरुष उम्मीदवार): 100 रुपये, महिलाएं, SC, ST, PwBD और एक्स-सर्विसमैन: कोई फीस नहीं, आवेदन पूरी तरह मुफ्त इस भर्ती में चयन पद के अनुसार अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से वन टियर (One Tier) लिखित परीक्षा टू टियर (Two Tier) लिखित परीक्षा – इसमें MCQ और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के सवाल हो सकते हैं। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा, जैसे स्टेनोग्राफर और रिपोर्टर के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि लिखित परीक्षा में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी, यानी गलत जवाब देने पर अंक काटे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका

सबसे पहले DSSSB के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं।

अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। यह एक बार होने वाली प्रक्रिया है।

रजिस्ट्रेशन के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें और अपनी योग्यता के अनुसार सही पद का चयन करें।

आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। किसी भी तरह की गलती से बचें, क्योंकि बाद में सुधार (Correction) का मौका नहीं मिलेगा।

इसके बाद साफ बैकग्राउंड वाली नई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

अंत में यदि शुल्क लागू होता है तो 100 रुपये की फीस SBI e-Pay के जरिए जमा करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m