प्रभाकर सिंह, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कटनी-शहडोल रेलखंड पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बाबा घाट के पास एक गुड्स मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए, जिससे इस महत्वपूर्ण रूट पर रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद नीचे की ओर जा गिरे, लेकिन किसी यात्री ट्रेन से टकराव नहीं हुआ और घटनाक्रम में किसी की जान नहीं गई। कोई घायल भी नहीं हुआ।
READ MORE: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला! चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री का पैर, आरपीएफ जवान ने खींचकर बचाई जान, घटना CCTV में कैद
रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और रिलीफ कार्य में जुटे हैं। क्रेन और अन्य मशीनरी की मदद से डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है। एरिया मैनेजर (कटनी) ने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है, संभवतः ट्रैक या यांत्रिक खराबी हो सकती है।
READ MORE: Iran Israel War के साइड इफेक्टः रसोई में महंगाई का तड़का! घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, LPG गैस के बढ़े हुए दाम आज से लागू
इस हादसे से कटनी-शहडोल मार्ग पर आने-जाने वाली कई मालगाड़ियां और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे ने वैकल्पिक रूट या डायवर्शन की व्यवस्था की है, लेकिन यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की स्थिति की जानकारी स्टेशन या आधिकारिक ऐप से चेक करें। जांच पूरी होने के बाद ट्रैक बहाल किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

