Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में आज रविवार को एक अहम सियासी पल देखने को मिला। सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार औपचारिक रूप से राजनीति में शामिल हुए। पटना स्थित जदयू कार्यालय में उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
जदयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और अपने पिता सीएम नीतीश से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने भी बेटे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पिता-पुत्र के इस भावुक पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने अपने विजन को भी सामने रखा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, उनका सबसे बड़ा लक्ष्य बिहार की जनता के दिल में जगह बनाना है। निशांत ने कहा कि, पिछले करीब दो दशकों में उनके पापा नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए कई बड़े काम किए हैं, जिसकी वजह से बिहार की छवि बदली है। अब उनकी कोशिश होगी कि उस भरोसे को आगे भी मजबूत किया जाए।
निशांत कुमार ने यह भी कहा कि, उनके लिए राजनीति सिर्फ सत्ता तक पहुंचने का रास्ता नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने युवाओं, गरीबों और वंचित वर्ग के लिए काम करने की बात कही। निशांत ने कहा कि, वे बिहार के विकास को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 10 मार्च से कोसी-सीमांचल का दौरा, मधेपुरा बनेगा मुख्य केंद्र
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

