झारखंड के पाकुड़ जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़ंकप मच गया और सनसनी फैल गई. 6 आरोपियों ने नाबालिग को 3 दिनों तक बंधक बनाकर रखा और गैंगरेप किया. मामला जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने गैंगरेप में शामिल 6 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश कर रही है. इस घटना की पुष्टि एसपी निधि द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन कर दी. बता दें कि ये वारदात 17 फरवरी को हुई थी और 6 मार्च को पीड़िता के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया. जिसके आलोक में पुलिस के द्वारा ये कार्रवाई की गयी.

झारखंड के पाकुड़ में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 6 आरोपियों ने लड़की को तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक पाकुड़ जिला के मालपहारी ओपी क्षेत्र की रहने वाली एक लगभग 15 वर्षीय नाबालिग जो अपने गांव के दुकान से कुछ सामान लेने गई थी. उसी दौरान वहां पहले से मौजूद 6 युवकों के उसे जबरन एक हाईवा ट्रक में बैठा लिया और किसी सूनसान स्थान पर लेकर जानकर बंधक बना लिया. आरोपियों ने उसके साथ तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया.

मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले दशरथ किस्कू, सकल टुडू और महेशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रधान मराण्डी शामिल है. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई हाईवे ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने कहा की अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

इस कार्रवाई को लेकर पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की. जिसमें एसपी ने बताया कि थाना में शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया. छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारियो ने दशरथ किस्कू, सकल टुडू एवं प्रधान मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि अन्य तीन की गिरफ़्तारी को लेकर संभावित ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि जिस हाइवा से युवती को जबरन उठाकर ले गया था उस वाहन को जब्त कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और वह स्वस्थ है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m