दिल्ली से मेरठ के बीच विकसित किए गए Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor पर यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। National Capital Region Transport Corporation (एनसीआरटीसी) ने कॉरिडोर के स्टेशनों पर को-वर्किंग स्पेस उपलब्ध कराने की शुरुआत की है। इसकी पहली शुरुआत Ghaziabad Namo Bharat Station से की गई है। एनसीआरटीसी के अनुसार, यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है जो यात्रा के दौरान भी अपना काम जारी रखना चाहते हैं। को-वर्किंग स्पेस में लोग आराम से बैठकर लैपटॉप पर काम कर सकेंगे, ऑनलाइन मीटिंग कर पाएंगे और जरूरत पड़ने पर पॉडकास्ट या अन्य डिजिटल कंटेंट की रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे।
इस सुविधा के तहत शांत वातावरण, कार्य करने के लिए उपयुक्त वर्कस्टेशन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि यात्रियों का समय अधिक उत्पादक बन सके। अधिकारियों का मानना है कि इससे स्टार्टअप से जुड़े लोगों, फ्रीलांसरों और रोजाना आने-जाने वाले पेशेवरों को विशेष लाभ मिलेगा। एनसीआरटीसी का कहना है कि अगर गाजियाबाद स्टेशन पर शुरू की गई यह पहल सफल रहती है, तो आने वाले समय में इसे दिल्ली और मेरठ के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है। इसके लिए New Ashok Nagar Namo Bharat Station और Meerut South Namo Bharat Station जैसे स्टेशनों पर भी योजना पर विचार किया जा रहा है।
बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं जो नए स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, वर्क फ्रॉम होम करने वाले नौकरीपेशा हैं या छोटे उद्यमी हैं, लेकिन उनके पास अपना स्थायी दफ्तर या मीटिंग रूम नहीं होता। ऐसे लोगों को अक्सर कुछ घंटों के लिए मीटिंग हॉल या कार्यस्थल की जरूरत पड़ती है, लेकिन इसके लिए अभी तक कोई सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए National Capital Region Transport Corporation (एनसीआरटीसी) ने पहली बार इस तरह की सुविधा शुरू करने की पहल की है। एनसीआरटीसी के मुताबिक नमो भारत कॉरिडोर के Ghaziabad Namo Bharat Station पर अत्याधुनिक को-वर्किंग स्पेस की शुरुआत की गई है।
इस को-वर्किंग स्पेस में लोग कुछ घंटों के लिए बैठकर अपना काम कर सकेंगे, ऑनलाइन या ऑफलाइन मीटिंग कर पाएंगे और जरूरत पड़ने पर टीम के साथ चर्चा भी कर सकेंगे। आधुनिक वर्कस्टेशन और शांत वातावरण के साथ यह सुविधा खास तौर पर स्टार्टअप से जुड़े युवाओं, फ्रीलांसरों और रोजाना यात्रा करने वाले पेशेवरों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।
ले सकते हैं मेंबरशिप
यह सुविधा खास तौर पर पेशेवरों, स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं और उद्यमियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। एनसीआरटीसी के मुताबिक यह स्मार्ट को-वर्किंग स्पेस Ghaziabad Namo Bharat Station के कॉन्कोर्स लेवल पर बनाया गया है। इस को-वर्किंग स्पेस को उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार कुछ घंटों के लिए या फिर मासिक सदस्यता के आधार पर बुक कर सकेंगे। अलग-अलग अवधि की बुकिंग के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं, जिससे लोग अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग कर सकें।
कई सुविधाएं मिलेंगी
सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए वर्किंग स्पेस में बायोमीट्रिक और की-कार्ड के माध्यम से एंट्री की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल्स, वायरलेस स्क्रीन शेयरिंग और डिजिटल ब्रेनस्टॉर्मिंग जोन जैसी आधुनिक तकनीकें भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लोग आसानी से मीटिंग, प्रेजेंटेशन और टीम डिस्कशन कर सकें।
किराया और बुकिंग शुल्क
डे-पास: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक – 499 रुपये प्रतिदिन
फ्लेक्सी डेस्क: 24 घंटे, सातों दिन – 5,499 रुपये प्रति माह
डेडिकेटेड डेस्क: 24 घंटे, सातों दिन – 6,499 रुपये प्रति माह
प्राइवेट केबिन: 24 घंटे, सातों दिन – 18,499 रुपये प्रति माह
मीटिंग रूम: बुकिंग के आधार पर – 999 रुपये प्रति घंटा
पॉडकास्ट स्टूडियो: बुकिंग के आधार पर – 2,999 रुपये प्रति घंटा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

