पटना। शहर के शास्त्रीनगर थाने में एक युवती ने सीतामढ़ी में तैनात एक थानेदार के खिलाफ गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने उसे पिछले 8 वर्षों तक शादी का झांसा दिया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। अब, जब शादी की बात आई, तो वह मुकर गया है और दूसरी जगह विवाह रचाने जा रहा है।
शादी रुकवाने की गुहार
पीड़िता को 7 मार्च को जानकारी मिली कि आरोपी थानेदार की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हो गई है और तिलक की रस्में भी पूरी हो चुकी हैं। इस खबर ने युवती के होश उड़ा दिए। उसने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि थानेदार की इस शादी को तत्काल रुकवाया जाए, क्योंकि वह पिछले कई सालों से उसे अपनी पत्नी की तरह रख रहा था।
वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
मामले से जुड़ा 1 मिनट 49 सेकंड का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बातचीत में युवती काफी भावुक और हताश नजर आ रही है। वह थानेदार से कह रही है, अगर तुमने मुझसे शादी नहीं की, तो मैं सुसाइड कर लूंगी। अब मुझे किसी चीज का मोह नहीं रहा। पीड़िता ने थानेदार पर उसे अंधेरे में रखने का आरोप लगाया है।
मां से न मिलवाने और फोटो को लेकर तीखी बहस
वायरल ऑडियो में छात्रा, थानेदार से सवाल कर रही है कि उसने कभी अपनी मां से उसकी बात क्यों नहीं कराई। वह पूछती है कि वह छिपकर शादी क्यों कर रहा है? युवती का दावा है कि उसने थानेदार की दूसरी लड़की के साथ फोटो देख ली है, जिससे उसे इस धोखे का पता चला। छात्रा ने ऑडियो में यह भी कहा, मैंने तुम्हें अपनी जिंदगी के 8 साल दिए हैं, वह लड़की तुम्हारे साथ नहीं रह पाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

