कुंदन कुमार, पटना। भारत ने बीते रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया था। विश्व कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे तुफानी बल्लेबाज ईशान किशन आज मंगलवार (10 मार्च) को पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

टीम ने वर्ल्ड कप जीता..अच्छा लग रहा

गौरतलब है कि भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने के बाद ईशान किशन पहली बार पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने फूल का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, मीडिया से बातचीत में कहा कि, बहुत अच्छा लग रहा है की टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है। हम लोग उम्मीद करेंगे हम आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहें और जीतते रहे।

वहीं, जब उनसे एक पत्रकार ने यह सवाल पूछा कि किर्ती आजाद ने कहा है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद आप लोग (टीम इंडिया) मंदिर ही क्यों गई? क्या वह मस्जिद और चर्च भी जाएगी। इस सवाल पर ईशान किशन ने कहा कि, आप लोग अच्छा सवाल कीजिए। किर्ती आजाद क्या बोल रहे हैं…अब मैं इसपर क्या जवाब दूं?

दो साल बाद हुई थी टीम में वापसी

ईशान किशन के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास रहा क्योंकि लगभग दो साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी। ईशान ने टी-20 विश्व कप में कुल 317 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े। वहीं, फाइनल मैच में किशन ने महज 25 गेंदों में 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

इससे पहले ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए पहली बार उसे इस टूर्नामेंट का विजेता बनाया था। इस दौरान उन्होंने 197 के स्ट्राइक रेट के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे अधिक 517 रन बनाए थे।

टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरा खिताब

बता दें कि 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरकार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी 2007 और रोहित शर्मा 2024 में यह कारनामा कर चुके हैं। खास बात यह रही की सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत पहली बार टी-20 विश्वकप में अपने घर पर विश्व चैंपियन बना।

भारत ने 96 रनों से दर्ज की जीत

मैच की बात करे तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (89) और अभिषेक शर्मा (52) ने रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की खेली। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन बनाए।

256 का विशाल लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। टीम साइर्फट ने सबसे अधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान मिचेल स्टैनर ने 43 रन बनाए। इस तरह भारत ने 96 रनों से जीत हासिल करते हुए तीसरी बार टी-20 का विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें- बिहार में ही मिलेगी बेहतर उच्च शिक्षा, छात्रों के पलायन रोकने पर सरकार का फोकस, कुलपतियों संग शिक्षा मंत्री की बड़ी बैठक