हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के मलगांव और भोमवाड़ा के बीच एक खेत के कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के परिजन मजदूरी करने गए थे

दरअसल मलगांव निवासी मुकेश भमोरिया के खेत में एक परिवार मजदूरी करने के लिए आया था और यहीं रहता था। घटना के समय बच्चों के परिजन मजदूरी पर गए हुए और तीनों बच्चे घर पर थे। खेत में पहुंचे अन्य लोगों ने कुएं में बच्चों के शव देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत और सनावद टीआई धर्मेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे। इनके साथ तहसीलदार केसी सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सनावद अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

बड़ी खबरः देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बहाल, हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ संदेह के नाम पर हटा नहीं सकते

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m