रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी) ने खुद को हिंदू बताकर सोनू नाम से दोस्ती की और बाद में जान से मारने की धमकी देकर शोषण जारी रखा। गर्भवती होने पर शादी का झांसा देकर युवती को दिल्ली ले जाकर निकाह और इस्लाम अपनाने की कोशिश की। राजगढ़ पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर दिल्ली मेट्रो स्टेशन से युवती को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
शिकायत के अनुसार, करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर युवती की आरोपी से दोस्ती हुई। आरोपी राजगढ़ में ही किराएदार के रूप में रहकर कारपेंटर का काम करता था। उसने मुस्लिम पहचान छिपाकर खुद को सोनू बताकर प्रेम जाल में फंसाया। पहले कमरे पर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लगातार शोषण जारी रहा। जब युवती गर्भवती हुई, तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया लेकिन शर्त रखी कि इस्लाम अपनाना होगा और नमाज पढ़नी होगी। फरवरी-मार्च 2026 में युवती को दिल्ली ले जाकर कोर्ट दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए, मौलवी से मिलवाया और दरगाह ले जाकर धर्म परिवर्तन की जिद की। वहां पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। युवती पहले आरोपी के डर से चुप रही, लेकिन परिजनों के सहयोग से अब पूरी आपबीती पुलिस को बता दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने युवती को दिल्ली से किया बरामद
परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की जांच में लोकेशन के आधार पर दिल्ली से युवती और आरोपी को बरामद किया। दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्य प्रदेश अवैध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। साथ ही, मकान मालिकों को चेतावनी दी गई है कि किराएदार की जानकारी थाने में न देने पर कार्रवाई होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

