राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार को प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। इस जानकारी में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसी कड़ी में एमपी के सबसे अमीर आईएएस अफसर कौन है इसकी जानकारी भी शामिल है।
बड़ी खबरः काम में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एक साथ 26 टी आई को सुनाई निंदा की सजा
231 आईएएस अफसरों के पास खेती की जमीन
दरअसल 100 आईएएस अफसरों के पास न खुद का मकान न ही प्लॉट है। अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव प्रॉपर्टी के मामले में टॉप पर है। कलेक्टरों में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टॉप पर है। 231 आईएएस अफसरों के पास खेती की जमीन है।
केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय ने यह डाटा साझा किया है। मप्र के आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार को 31 दिसंबर 2024 की स्थिति में प्रॉपर्टी की जानकारी दी है। मध्यप्रदेश कैडर के 388 आईएएस अफसरों ने जानकारी दी है, इनमें से 4 अफसर रिटायर्ड हो चुके हैं।
किस अफसर के पास कितनी प्रॉपर्टी
एसीएस मनु श्रीवास्तव- 19.5 करोड़
टी प्रतीक राव- 10.5 करोड़
उप सचिव प्रताप नारायण यादव- 10.2 करोड़
एसीएस अनिरुदध मुखर्जी- 8.71 करोड़
अंजलि रमेश- 7.35 करोड़
ज्ञानेश्वर पाटिल- 7.10 करोड़
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय- 6.2 करोड़
मुख्य सचिव अनुराम जैन- 4.14 करोड़
एसीएस नीरज मंडलोई- 4.97 करोड़
एसीएस राजेश राजौरा- 1.73 करोड़

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

