प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश में लव जिहाद के आरोपियों के घर शासन का बुलडोजर चलने के बाद भी मामले कम नहीं हो रहे है। ताजा मामला सतना जिले से आया है जहां के एक मुस्लिम युवक तीन हिंद युवतियों को लेकर महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचा था। यहां मामला उजागर होने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर खातिरदारी कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया।
जानिए कौन हैं MP के सबसे अमीर आईएएस अफसर: 100 अफसरों के पास न खुद का मकान है न प्लॉट
युवतियों को बहला-फुसलाकर लाया था
दरअसल तीन हिन्दू युवतियों के साथ शेख अमन उज्जैन पहुंचा था। वह ग्राम अमदरा जिला सतना का निवासी है। आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई है। वह युवतियों को बहला-फुसलाकर लाया था। उज्जैन के रेल्वे स्टेशन पर ही बजरंगियों ने उसे धर-दबोचा।
इंदौर चिड़ियाघर में खुशखबरीः 14 वर्षीय मेघा शेरनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, जू में शेरों की संख्या
रेलवे स्टेशन क्षेत्र में होटल की तलाश कर रहा था
आरोपी अमन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ही रुकने के लिए होटल की तलाश कर रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा तो वहीं आसपास खड़े लोगो ने उसकी खातिरदारी कर दी। उसके बाद जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। जीआरपी पुलिस कर मामले की जांच कर रही है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
शिक्षक को पीएम की मिमिक्री करना पड़ा भारीः विधायक की शिकायत पर DEO ने किया सस्पेंड,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

