Delhi Fire News: गर्मी की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग का कहर शुरू हो गया है। आज दिल्ली के अंधेरिया मोड़ (andheria modh) स्थित नेचर बाजार (nature bazaar) में आग ने कहर बरपाया। नेचर बाजार में भीषण आग लगने से करीब 50 दुकानें जल गईं। आग की सूचना सुबह 7:37 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालांकि फायर ब्रिगेड जबतक आग बुझाती, तबतक 50 दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। दमकल विभाग की टीम आग को पूरी तरह बुझाने और इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

बता दें कि दिल्ली के लाडो सराय इलाके में स्थित अंधेरिया मोड़ के पास स्थित नेचर बाजार हैंडिक्राफ्ट और अन्य सामान बेचने वाली अस्थायी और अर्ध-स्थायी दुकानों के लिए जाना जाता है। आग लगते ही बाजार परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही समय में लपटों ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार आग लगने की कॉल सुबह 7:37 बजे मिली। सूचना मिलते ही करीब 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन शुरू किया। दमकलकर्मियों ने तेजी से फैलती आग को नियंत्रित करने और आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और इलाके में कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

भारी नुकसान, कारण की जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक इस आगजनी की घटना में लगभग 50 दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। दुकानों में रखे हस्तशिल्प और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। आग इतनी तेज थी कि बाजार परिसर से काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m