सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी पुलिस चौकी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब ब्लॉक-बी स्थित मध्यांचल बैंक के पास लगे मोबाइल टॉवर पर दो महिलाएं चढ़ गईं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने घर को गिराए जाने से नाराज थीं।
जानकारी के मुताबिक महावीर कंपनी द्वारा कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इन महिलाओं का घर गिरा दिया गया था। इसी से आक्रोशित होकर दोनों महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं और विरोध जताने लगीं।
घटना की सूचना मिलते ही गोरबी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन महिलाओं को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटा हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

