लखनऊ. अखिलेश यादव ने कहा, 2027 में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा जा रही है. अंधभक्तों की जमात भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं गैंग है. भाजपाई समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के षड्यंत्र रच रही है. भाजपा की षड्यंत्रकारी चुनौतियों से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है. वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र पर बहुत खतरा है. लोकतंत्र में संवाद आवश्यक है. सामाजिक, सदभाव से ही लोकतंत्र साकार होता है.

इसे भी पढ़ें- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?

उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों का जीवन संकट में है. आज की राजनीति में सकारात्मक दिशा पीडीए के रास्ते ही तय हो सकती है. बिना सकारात्मक सोच के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता है. बिना विचारों के अभियान दिशाहीन और भ्रम का शिकार हो सकता है. सोशलिस्ट और सोशल के बीच रिश्ता है. सकारात्मकता से निष्ठा बनती है. वैचारिकी सिद्धांतों और आंदोलनों से देश और समाज की दिशा बदलती रही है. भाजपा सरकारों से जनता में हताशा और निराशा है. सरकार और प्रशासन बेजा इस्तेमाल करके भाजपा समाजवादी पार्टी के सामने चुनौतियां पैदा करना चाहती हैं. समाजवादी पार्टी भाजपा की हर चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और अफवाह को अपनी ताकत मानती है.

इसे भी पढ़ें- ‘हां… मैं हूं असरवादी’, UP में ‘ब्राम्हणों’ को लेकर गरमाया सियासी पारा, सपा नेता ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर साधा निशाना

आगे अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी सबके साथ है. वह झूठ का भरपूर विरोध करते हैं. समाजवादी साथियों को यह लड़ाई बड़ी मानकर लड़ना चाहिए. हमारे व्यवहार और भाषा में सादगी होनी चाहिए. हमें अनुशासित रहना होगा. किसी को आक्रोशित नहीं करना है. समाजवादी सिद्धांतनिष्ठ पार्टी है, वह कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करती है. समाजवादी पार्टी ने लैपटॉप देकर सामाजिक बराबरी पर लाने और युवाओं के जीवन में विकास तथा प्रगति के नए रास्ते खोलने की शुरुआत की थी. भाजपा डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए करती है. भाजपा के अपवाह तंत्र का मुकाबला सच से करना हैं, भाजपा के कुप्रचार से सावधान रहना है.