शिखिल ब्यौहार, भोपाल। भोपाल के एक सोना व्यापारी को लॉरेंस गैंग के कथित गुर्गों ने अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर 10 करोड़ रुपए की मांग की है, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके अलावा इंदौर के पॉश इलाके तुकोगंज निवासी रियल एस्टेट कारोबारी से भी 15 करोड़ रुपए की मांग की गई है। पुलिस के मुताबिक पार्वती नगर कोलार कनिवासी गौरव जैन पिता नवीन जैन – सर्राफा व्यापारी हैं।
READ MORE: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 15 करोड़ की मांगी फिरौती, इंदौर में कारोबारी को जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस
शिकायती आवेदन में बताया कि 18 मार्च रात 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस गैंग का ‘हैरी बॉक्सर’ बताते हुए पैसों की मांग की और कहा कि कल तक सोच लेना। शनिवार को एक बार फिर कॉल आया। इस पर व्यापारी ने कहा कि मैं पैसा नहीं दे पाऊंगा, तुम्हें जो करना है कर लो। इस पर कहा गया कि पैसों की व्यवस्था कर लो नहीं तो मेरी गैंग के गुरुदेव आएंगे और तुम्हें कहीं भी निपटा कर चले जाएंगे।
READ MORE: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, गांव से लेकर किराए के कमरों में बनाए संबंध, फिर मंगेतर को दिखाई अश्लील तस्वीरें
उधर, इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले – रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे भी 15 करोड़ रुपए की मांग की गई है। शिकायती आवेदन में बताया गया कि 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। फिर अगली बार संपर्क करने पर गैंग ने 5 करोड़ रुपए और अतिरिक्त मांग मांगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी और समाजसेवी गौरव जैन को भी जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के साथ 10 करोड़ की मांग की गई है। हैरी बॉक्सर नामक गैंगस्टर ने धमकी दी है। बीते दिनों अशोक नगर जिले में भी पुलिस ने पकड़ा है हैरी बॉक्सर के गुर्गे को, दो दिन पहले खरगोन जिले में एक व्यापारी के घर गोलीबारी की गई थी। अब इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर और भोपाल में व्यापारी और समाजसेवी को दी धमकी दी गई है। बीजेपी नेताओं से संपर्क और हाई प्रोफाइल बिजनेसमैन इस गैंग की टारगेट पर है। धमकी भरा ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें गाली-गलौज भी की जा रही है। बता दें कि कनाडा जेल में बंद हैरी बॉक्सर 15 दिन पहले ही छूटा है। अब मध्य प्रदेश में तीन दिनों में खरगोन इंदौर और भोपाल एक के बाद के व्यापारियों को बिश्नोई गैंग के कथित गुर्गे टारगेट कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

