मध्य-पूर्व में जारी मौजूदा तनाव के बीच ईरान के सबसे महत्वपूर्ण नतांज परमाणु केंद्र पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी मिजान के अनुसार, अमेरिका और इजरायल ने मिलकर यहां जबरदस्त बमबारी की है। हालांकि, हमले के बाद किसी भी तरह का विकिरण रिसाव होने से इनकार किया है। यानी अब परमाणु कचरा फैलने जैसा कोई खतरा नहीं है। ईरान ने कहा है कि, धमाके के बाद आस-पास रहने वाले लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
अमेरिका के युद्ध खत्म करने के संकेतों की बीच हुआ हमला
नतांज परमाणु केंद्र यह हमला अमेरिका के युद्ध खत्म करने के संकेतों के बीच हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह इस क्षेत्र में सैन्य अभियानों को कम करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिका ने तीन अतिरिक्त उभयचर हमलावर जहाजों और लगभग 2,500 मरीन सैनिकों को तैनात किया है। ट्रंप की ये टिप्पणियां ईरान द्वारा वैश्विक स्तर पर मनोरंजन और पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी के बाद आई हैं।
नतांज परमाणु केंद्र पर पहले भी हो चुका है हमला
बता दें कि, ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर युद्ध के शुरुआती दौर में भी हमला किया जा चुका है। उपग्रह चित्रों में कई इमारतों को नुकसान दिखाई दिया था। उस समय संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने कहा था कि हमले से कोई रेडियोलॉजिकल परिणाम नहीं हुए थे। तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित यह सुविधा अतीत के संघर्षों में भी बार-बार निशाना बन चुकी है, जिसमें 2025 में अमेरिका द्वारा किया गया हमला भी शामिल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

