अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। नवरात्र के पावन दिनों में चोरों ने जिले में एक मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला संझौली प्रखंड के जिगनी गांव की है, जहां स्थित हनुमान मंदिर में भीषण चोरी हुई है। मंदिर के दरवाजों का कुंडी काटकर अंदर घुसे चोरों ने हनुमानजी के चांदी का गदा, चांदी का खड़ाऊ, झाल, म्यूजिक सेट तथा अन्य किमती आभूषण चुरा ले गए।
3 किलो के करीब था चांदी का आभूषण
ग्रामीणों का कहना है कि हनुमान मंदिर में ढाई से 3 किलो के करीब चांदी का आभूषण था, जिसे चोर कल (शनिवार, 21 मार्च) रात में लेकर चले गए। आज सुबह जब मंदिर के देखरेख करने वाले लोग पहुंचे तो मंदिर में ताला लगाने वाले हैंडल टूटा देखकर चौंक गए। अंदर जाकर देखा तो म्यूजिक सिस्टम माइक आदि भी गायब पाया गया। हनुमान जी का सवा किलो का चांदी का गदा भी गायब पाया गया।
झांल-बर्तन सब उठा ले गए चोर
मंदिर में चोरी होने की सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ मंदिर के पास इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का कहना है की पहली बार इस तरह की घटना हुई है। हनुमान जी का लगभग सवा किलो का चांदी का गदा के अलावा अन्य आभूषण तथा अन्य सामान चोरी हुआ है। साथ ही पीतल तथा तांबा का झाल तथा बर्तन भी चोर लेकर अपने साथ लेकर चले गए।
जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर संझोली थाने की पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों ने मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ने और घटना का खुलासा करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: नालंदा में पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या, साइट इंजीनियर को मारने आए थे बदमाश, लेकिन…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

