शिखिल ब्यौहार, भोपाल। आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां पावन दिन है। इस दिन पंचमी तिथि पर भक्त मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना करते हैं। मां स्कंदमाता मातृत्व और वात्सल्य की देवी हैं। वे भगवान कार्तिकेय की माता हैं, इसलिए इन्हें ‘स्कंदमाता’ कहा जाता है। इनकी पूजा से संतान प्राप्ति, बुद्धि में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। मान्यता है कि मां को केले का भोग सबसे प्रिय है। भक्त आज उन्हें केला, गुड़, मिश्री या केसर वाली खीर का भोग लगा सकते हैं। इस दिन सफेद रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कुछ स्थानों पर नारंगी वस्त्र भी पहने जाते हैं। पंचमी के दिन सुबह से ही देवी माता के मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई। 

मोहन कैबिनेट की बैठक आज 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। शाम 4 बजे मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना है। इन प्रस्तावों से प्रदेश के विकास और जनकल्याण को नई गति मिल सकती है। बैठक से ठीक पहले, दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार पहुंचेंगे। यहां वे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होकर देशभर में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 61 सफल अभ्यर्थियों का सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री इन प्रतिभाओं से संवाद भी करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।
यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक होने वाला है। उच्च शिक्षा विभाग ने इन सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धियों को एक विशेष पुस्तिका ‘प्रतिभाओं का परचम’ में संकलित किया है, जिसका विमोचन भी हो सकता है। इसके अलावा, शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में कुछ खास लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

भोपाल नगर निगम का बजट आज

आज भोपाल नगर निगम परिषद की अहम बैठक में ‘शहर सरकार’ का वार्षिक बजट पेश होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह बजट करीब 3500 करोड़ रुपये का होगा – पिछले साल के 3611 करोड़ से थोड़ा कम, लेकिन शहर के विकास पर फोकस रहेगा। प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी की संभावना कम है, लेकिन पानी और सीवेज चार्जेस में कुछ इजाफा हो सकता है।बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आएंगे, शहर में 14 नई पार्किंग बनाने का प्लान, जिनमें से 5 पार्किंग भोपाल मेट्रो स्टेशनों के नीचे प्रस्तावित हैं। हर पार्किंग में 40 फोर-व्हीलर और 250 टू-व्हीलर की क्षमता होगी। 

आदमपुर खंती में पड़े लीगेसी वेस्ट के निपटारे का प्रस्ताव – इस पर करीब 55 करोड़ का खर्च अनुमानित। नगर निगम के 145 पुराने और अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित करने का फैसला। लेकिन विपक्ष आज ‘शहर सरकार’ को कड़ी घेराबंदी करने वाला है! गोमांस बिक्री/विवाद, लोकायुक्त की हालिया कार्रवाई (फर्जी बिल घोटाले में अधिकारी पर FIR) और नई बिल्डिंग निर्माण से जुड़े मुद्दों पर हंगामा होने की पूरी संभावना है।  

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम है, जिसमें युवा प्रतिभाओं का सम्मान और महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शामिल है। सीएम सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12:00 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार पहुंचेंगे, जहां यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रदेश के सफल अभ्यर्थियों का अभिनंदन करेंगे। मुख्यमंत्री इन होनहार युवाओं से संवाद भी करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम ‘सफलता के मंत्र’ जैसे थीम पर आधारित हो सकता है, जो प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा साबित होगा।

दोपहर 12:40 बजे सीएम हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक, और फिर दोपहर 1:45 बजे अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। शाम 3:30 बजे मंत्रालय पहुंचकर मोहन कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले होने की उम्मीद है – प्रदेश के विकास, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक मुद्दों पर फोकस रहेगा। शाम 5:30 बजे मंत्रालय में विशेष मुलाकातों के लिए समय आरक्षित है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m