मुरादाबाद. बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. यहां से कई कॉल गर्ल कमरों में ग्राहको संग मिली. छापे के दौरान कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने जिस्मफरोशी कराने वाले होटल मैनेजर को भी दबोचा है.

पुलिस ने मौके से शक्ति वर्धक टेबलेट और शराब की बोतले बरामद की है. पुलिस ने खुलासा किया कि मैनेजर राहुल गुप्ता बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर अपने होटल में रखकर उन्हें ग्राहकों संग रूम में भेजता था. वह ग्राहकों से अनैतिक देह व्यापार कराने के लिए मनमाना पैसा वसूलता था. जबकि प्रति ग्राहक के हिसाब से महिलाओं को एक हजार रुपये ही देता था.

इसे भी पढ़ें : 4 महिला, 11 युवक और जिस्म का सौदाः पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, नाजरा देख खाकी भी रह गई भौचक्का

बता दें कि रविवार को भी फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था. पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 4 महिलाओं सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए थे. मामले में थाना मक्खनपुर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया. छापेमारी के दौरान कश्मीर और पारस नाम के दो आरोपी फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.