मुकेश सेन, टीकमगढ़। जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है अस्पताल के आम रास्ते में सीवरेज का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे अस्पताल परिसर के अंदर गंदी दुर्गंध फैल रही है। 100 बेड की नई बिल्डिंग का सीवरेज सिस्टम फेल होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है।
एसएनसीयू गेट तक सीवरेज का बदबूदार पानी बह रहा
नवीन ओपीडी के सामने से लेकर एसएनसीयू गेट तक सीवरेज का बदबूदार पानी बह रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसएनसीयू वार्ड में नवजात बच्चे भर्ती रहते हैं, जिन्हें यहीं से लाया और ले जाया जाता है।
समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा
हैरानी की बात है कि अधिकतर डॉक्टर और अस्पताल के जिम्मेदार कर्मचारी यहीं से रोज आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बनी हुई है। अस्पताल में इस तरीके की व्यवस्थाएं देखने के लिए और उन्हें स्वस्थ दुरुस्त रखने के लिए अलग से मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधक की भी अलग से नियुक्ति है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
फूड इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगीः न कोई OTP और न ही कॉल आया, खाते से उड़ गए 3 लाख,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

