शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के लहार विधानसभा से बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा राजधानी भोपाल तलब किए गए। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने अपना पक्ष रखा है।
बता दें कि अपनी ही सरकार के खिलाफ लहार से बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा ने धरना दिया था। धरना मामले के बाद संगठन ने उन्होंने भोपाल तलब किया था। अंबरीश शर्मा ने धरने को लेकर प्रदेश संगठन को अपनी सफाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने अंबरीश शर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर कार्रवाई नहीं करने की बात दोहराई है।
अस्पताल का सीवरेज सिस्टम फेलः 100 बिस्तर की नई बिल्डिंग के सामने भरा पानी, दुर्गंध से मरीज परेशान
अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप
उन्होंने कहा- गोविंद सिंह ने अनुसूचित जाति के मोहल्ले पर कब्जा कर रास्ता बंद कर रखा है। शर्मा ने अधिकारियों पर मामले में अनदेखी करने का आरोप लगाया है। अंबरीश शर्मा ने भिंड के लहार में धरना के दौरान अधिकारियों को चेतवानी भी दी थी। उन्होंने कहा था- ‘एक फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान में गिरोगे’ अधिकारियों को लेकर यह बयान दिया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

