कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
एफसीएम थेरेपी अभियान का शुभारंभ आज, गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ, (समय-10 बजे)
बिहार में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया (खून की कमी) की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 26 मार्च से राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों में ‘फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (एफसीएम)’ थेरेपी अभियान का राज्यस्तरीय शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के द्वारा सुबह 10 बजे किया जाएगा। बता दें कि बिहार में लगभग 63 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं।
मंदिरी नाले पर बने सड़क का उद्घाटन , 86.98 करोड़ की लागत से निर्माण, (समय – 11 बजे)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कल देर शाम को पटना पहुंचे। आज गुरुवार (26 मार्च) को सुबह 11 बजे वह राजधानी में मंदिरी नाले पर बनी 1,289 मीटर लंबी सड़क का उद्घाटन करेंगे। 86.98 करोड़ रुपये की लागत से नाले का जीर्णोद्धार और सड़क निर्माण का कार्य किया गया है, जिसका उद्देश्य खुले और गंदे नाले को ढकना, अतिक्रमण हटाना और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है।
कांग्रेस कार्यालय में PC का आयोजन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, (समय-12 बजे)
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा रहेंगे मौजूद, (समय-2 बजे)
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में डिप्टी सीएम सह विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी भी किए जा सकते हैं।
सम्राट अशोक जयंती पर भव्य समारोह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत, (समय-4 बजे)
सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती के अवसर पर आज पटना के रवींद्र भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम संध्या 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज से जुड़े गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी और आम नागरिक शामिल होंगे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और उनके शासनकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- UCC पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान, गुजरात सरकार को दी बधाई, राहुल गांधी को बताया मुद्दा विहीन
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

