अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी अहम बैठक को लेकर एक बयान जारी किया है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर साझा की गई एक पोस्ट में, उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली यह बैठक, जिसे पहले ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियानों के कारण टाल दिया गया था. अब फिर से निर्धारित कर दी गई है. यह बैठक 14 और 15 मई को बीजिंग में होनी तय है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी अहम बैठक को लेकर एक बयान जारी किया है. वे 14 और 15 मई को बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधि इस समय इन ऐतिहासिक बैठकों की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं.
ट्रंप ने आगे कहा कि इस बैठक के बाद, वह और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की मेजबानी वाशिंगटन डीसी में करेंगे. इस यात्रा का संभावित समय इस साल के अंत में रखा गया है.
ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधि इस समय इन ऐतिहासिक बैठकों की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं. उन्होंने इस आगामी मुलाकात को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दोनों बताया, और साथ ही यह भी कहा कि वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ समय बिताने के लिए उत्सुक हैं.
इससे पहले यह बैठक पहले 21 मार्च से 2 अप्रैल के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि ट्रंप की चीन यात्रा के बाद शी जिनपिंग अपनी पत्नी के साथ वाशिंगटन, डीसी का दौरा करेंगे. हालांकि इस यात्रा की तारीख बाद में तय की जाएगी.
वहीं, ईरान के सरकारी चैनल ‘प्रेस टीवी’ ने यह भी दावा किया कि ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. उसने यह जानकारी एक वरिष्ठ राजनीतिक-सुरक्षा अधिकारी हवाले से दी है. ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान युद्ध अपनी शर्तों के पूरे हुए बगैर खत्म नहीं करेगा.
ईरान ने कहा कि उसने अमेरिकी F-18 लड़ाकू विमान को ‘सफलतापूर्वक’ मार गिराया है, जिसका वीडियो उसने सोशल मीडिया पर जारी किया है. वहीं अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर पर हमले शुरू कर दिए हैं. एक तरफ अमेरिका ने ईरान के सैकड़ों ठिकानों पर एक साथ हमला किया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

