कुंदन कुमार, पटना। भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कल बुधवार की रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में एक बैठक की और बैठक में भाजपा ने एक मेगा प्लान बनाया है। इस मेगा प्लान के तहत 5 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी।
बीजेपी का गांव बस्ती चलो अभियान
इस दौरान भाजपा के नेता अपने संसदीय क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में सीधे लोगों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं की जानकारी देंगे। भाजपा के सांसद विधायक और विधान परिषद के सदस्यों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में गांव में जनसंपर्क करें।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी नेताओं को ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ शुरू करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य की योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचना है। साथ ही जनता को सरकार से अपेक्षाओं के बारे में भी नोट करना है।
हर कार्यालय से निकलेगी विकास यात्रा- संजय सरावगी
इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, भाजपा लगातार लोगों से संवाद करती है। उन्होंने कहा कि, पास से 5 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारी कार्यालय की सजावट करेंगे। 6 अप्रैल को सभी कार्यालय से विकास यात्रा निकलेगी।
6 अप्रैल 1980 में हुई थी भाजपा की स्थापना
भारतीज जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक विशेष अधिवेशन में हुई थी। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के मुख्य संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष थे। भाजपा हर साल 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस मनाती है। इस दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में झंडा फहराते हैं और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
बता दें कि भाजपा उत्पत्ति भारतीय जनसंघ से हुई है। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ का 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था, लेकिन 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ के पूर्व सदस्यों ने अलग होकर भाजपा का गठन किया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

