Pakistan–Afghanistan Conflict: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध में ‘चाचा चौधरी’ (Chacha Chaudhary) बन रहे पाकिस्तान को तालिबान (Taliban) ने धो डाला है। वो भी निरमा सर्फ लगाकार तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तान सेना के जवानों को धोया है। दरअसल ईरान युद्ध में खुद को मध्यस्था प्रमोट कर रहे पाकिस्तान को तालिबान ने गहरा जख्म दिया है। तालिबानी लड़ाकों (Taliban fighters) ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पाक के तीन सैन्य पोस्ट तबाह कर दिए। तालिबान के हमलों के बाद शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif ) की सेना दुम दबाकर भाग खड़ी हुई। तालिबान के इस हमले के बाद इससे पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर नया संकट खड़ा हो गया है।

बता दें कि ट्रंप के इशारों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेशकियान से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

जब पाकिस्तानी सरकार और सेना के अधिकारी ईरान और दूसरे पक्षों से संपर्क कर शांति स्थापित करने की बात कर रहे थे। उसी समय अफगानिस्तान में सत्ता में बैठे तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा पर तीन सैन्य पोस्ट तबाह कर दिए। यह घटना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। इससे साफ हो गया है कि पाकिस्तान खुद अपनी सीमा पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है।

तालिबान ने तीन पोस्ट क्यों तबाह किए?

तालिबान ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तीन पाकिस्तानी सैन्य पोस्ट पूरी तरह नष्ट कर दिए। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के अंदर घुसकर हमले किए थे, इसलिए उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. पाकिस्तानी सेना ने इसे तालिबान की घुसपैठ और आतंकवादी कार्रवाई बताया है। इन हमलों में पाकिस्तानी सैनिकों को नुकसान हुआ है. पोस्ट पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई जब पाकिस्तान ईरान युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा था।

बता दें कि पाकिस्तान और तालिबान (अफगानिस्तान) के बीच तनाव कई सालों से चला आ रहा है। पाकिस्तान का मुख्य आरोप है कि तालिबान TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) आतंकियों को पनाह दे रहा है. TTP पाकिस्तान में हमले करता है। इसी वजह से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कई एयर स्ट्राइक किए थे। तालिबान इन हमलों को आक्रामक बता रहा है। बदला लेने की धमकी दे रहा है। तीन पोस्ट तबाह करने की यह घटना उसी पुराने तनाव का नया रूप है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m