UP Weather Update: यूपी में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज झोंकेदार हवा और बारिश की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के मौसम का हाल ऐसे ही रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी। जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

तेज हवाएं चलने के आसार

मौसम जानकारों के मुताबिक आज यूपी के दोनों ही संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने (UP Weather Update) की संभावना है। अगले दिन यानि शनिवार को मौसम समान्य रहगा लेकिन रविवार से फिर बादल बरसेंगे। जिसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

READ MORE: माँ सिद्धिदात्री मंदिर: काशी की गलियों में छिपा सिद्धियों का रहस्यमयी दरबार, जहां हर मनोकामना होती है पूरी

इन जिलों में बारिश की संभावना

अयोध्या मिर्जापुर, महराजगंज,चंदौली, गोरखपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, प्रयागराज, देवरिया, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, बांदा, बस्ती,चित्रकूट, शामली, वाराणसी, संतकबीरनगर, कौशाम्बी, फतेहपुर, अंबेडकर नगर, रायबरेली, आजमगढ़,अमेठी, मऊ, हमीरपुर, बलिया, झांसी, गाजीपुर, महोबा, जौनपुर,सहारनपुर, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, मेरठ