Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 मार्च 2026) की खबरों में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को बताया ‘रहमान डकैत’, पर्यावरण के मोर्चे पर फिसड्डी साबित हो रही राजधानी, एमसीडी के 250 प्राथमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प, ‘मोदी ने किया सरेंडर, गायब हुआ सिलेंडर’, AAP विधायकों का विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में घर खरीदने का अच्छा मौका; 25% की विशेष छूट प्रमुख रहा।

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को बताया ‘रहमान डकैत’

दिल्ली विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को जोरदार हंगामा देखने को मिला। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए खर्चों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मंत्री वर्मा ने सदन में एक लंबी सूची पेश की और दावा किया कि ‘शीशमहल’ जैसे घर में अत्यंत महंगे और लग्जरी सामान लगाए गए हैं। उन्होंने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘रहमान डकैत’ करार दिया।

पढ़े पूरी खबर…..

पर्यावरण के मोर्चे पर फिसड्डी साबित हो रही राजधानी

केंद्र सरकार द्वारा सिंगल-यूज प्लास्टिक (SUP) पर लगाए गए देशव्यापी प्रतिबंध के बावजूद भारत के बड़े शहरों में इन प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग जारी है। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस मामले में सबसे चिंताजनक स्थिति में है। पर्यावरण समूह टॉक्सिक्स लिंक द्वारा बुधवार को जारी ‘रिविजिटिंग सिंगल यूज प्लास्टिक बैन’ नामक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि देशव्यापी बैन का पालन करने के मामले में दिल्ली सहित कई प्रमुख शहरों का प्रदर्शन काफी खराब है।

पढ़े पूरी खबर…..

एमसीडी के 250 प्राथमिक स्कूलों का होगा कायाकल्प

नई दिल्ली: Municipal Corporation of Delhi (एमसीडी) के प्राथमिक स्कूलों में अब शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी है। निगम ने अगले एक वर्ष में 250 प्राथमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत स्कूलों में अपग्रेड स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक बोर्ड और बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। यह निर्णय बुधवार को हुई एमसीडी की शिक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा (Yogesh Verma), उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी (Amit Kharkhari), अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल (Sanjeev Mittal), शिक्षा विभाग के निदेशक निखिल तिवारी (Nikhil Tiwari) सहित समिति के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़े पूरी खबर…..

‘मोदी ने किया सरेंडर, गायब हुआ सिलेंडर’, AAP विधायकों का विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने निलंबन वापस नहीं होने पर बजट सत्र के तीसरे दिन भी विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार को विधायकों ने पालम अग्निकांड का मुद्दा उठाते हुए रेखा गुप्ता सरकार को कटघरे में खड़ा किया। वहीं, बुधवार को गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति को विफल बताते हुए तीखा हमला बोला। विधायकों का आरोप है कि सरकार जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में घर खरीदने का अच्छा मौका; 25% की विशेष छूट

राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। डीडीए ने अपनी ‘नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत बढ़ती मांग को देखते हुए नरेला में फ्लैट्स की संख्या बढ़ा दी है। इस योजना के तहत नरेला के सेक्टर जी-7 और जी-8 में कुल 1944 नए एलआईजी (LIG) फ्लैट्स जोड़े गए हैं। डीडीए का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को किफायती दरों पर घर उपलब्ध कराना है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का किया पर्दाफाश: नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हनीट्रैप और करोड़ों रुपये की जबरन वसूली करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दरियागंज की 44 वर्षीय महिला और उसके सहयोगी यशदेव सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला कथित तौर पर लोगों को फंसाकर उनके खिलाफ फर्जी आपराधिक मामले दर्ज कराती थी और फिर उन्हें पैसे का भुगतान करने के लिए मजबूर करती थी। (पढ़े पूरी खबर)

57 साल के पूर्व कॉलेज सहपाठी पर महिला ने लगाया रेप का आरोप: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने दुष्कर्म के एक मामले में 57 वर्षीय आरोपी को जमानत दे दी है। अदालत ने एफआईआर दर्ज कराने में करीब ढाई साल की देरी और पीड़िता के बयानों में विरोधाभास को इस फैसले का मुख्य आधार माना। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस Prateek Jalan ने मंगलवार को आरोपी खेम कुमार को राहत देते हुए 40 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी को कुछ अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा, ताकि वह ट्रायल की प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद DU का बड़ा फैसला: राजधानी की प्रमुख शिक्षण संस्था दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कैंपस में विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी नीति में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणियों के बाद विश्वविद्यालय ने पूर्ण प्रतिबंध हटाते हुए अब अनुमति-आधारित व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन या धरने से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, कार्यक्रम के स्थान, समय और उद्देश्य की स्पष्ट जानकारी देना भी जरूरी किया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

कश्मीरी गेट के चौकी इंचार्ज को CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा: दिल्ली में अवैध सट्टा चलाने और पानी की रेहड़ी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कश्मीरी गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज एक सब-इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पहले सट्टा चलवाने के लिए 20 हजार रुपये लिए और बाद में कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास पानी की रेहड़ी लगाने के लिए भी इतनी ही रकम की मांग की। मामले में संबंधित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आगे की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जा रही है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली दंगों की जांच पर कोर्ट ने लगाई फटकार: दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली दंगे 2020 से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस जांच पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने जांच में कई खामियों का हवाला देते हुए दो आरोपियों को आरोपमुक्त करने के फैसले को बरकरार रखा। अदालत ने सख्त लहजे में कहा कि इस मामले में संदेह आरोपियों पर नहीं, बल्कि पुलिस की कहानी पर अधिक है। कोर्ट की इन टिप्पणियों ने दंगों से जुड़े मामलों की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली ब्लास्ट मामला: दिल्ली में पिछले साल नवंबर में हुए कार धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अंतरराष्ट्रीय साजिश होने का शक है। एक रिपोर्ट के अनुसार NIA ने दावा किया है कि धमाके के संबंध में एक गहन साजिश स्थापित करने की जरूरत है, जिसके अखिल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संबंध हैं। एजेंसी ने डिजिटल सबूतों के साथ अरबी भाषा में कट्टरपंथी और चरमपंथी सामग्री भी जब्त की है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m