शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में एल्डरमैन नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई है। बहुत जल्द ही एल्डरमैन की घोषणा होने वाली है।
तीन तीन नामों का बनेगा पैनल
इसी कड़ी में बीजेपी ने प्रदेश संगठन के 62 जिला अध्यक्षों से तीन तीन दावेदारों के नाम मांगे गए हैं। इसकी खबर लगते ही एल्डरमैन बनने की दौड़ में शामिल कार्यकर्ताओं में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं से संपर्क में एल्डरमैन बनने के लिए सोर्स लगाने में जुट गए हैं।
बड़े नगर निगमों में 12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे
बताया जाता है कि यदि एल्डरमैन बने तो पार्षद का टिकट कट सकता है। वहीं एल्डरमैन(सरकार के प्रतिनिधि) का कार्यकाल भी छोटा होगा। नामों को लेकर अगले माह स्क्रूटनी होगी। प्रदेश के बड़े नगर निगमों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर के लिए आबादी के हिसाब से 12-12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। एक दर्जन निगम में 8-8 लोगों की नियुक्तियां होंगी। इसी तरह नगर पालिका और नगर परिषदों में क्रमशः 6 और 4 लोगों की नियुक्ति की तैयारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

