कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश में एमएससी नर्सिंग (MSc Nursing) के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी मामले में मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट में नोटिस में कहा है कि-कुलसचिव कोर्ट में आकर बताएं किस पद्धति से मूल्यांकन किया।
अगली सुनवाई में कुलसचिव और एग्जाम कंट्रोलर ( परीक्षा नियंत्रक) को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने डिजिटल मूल्यांकन एजेंसी की जिम्मेदारों को भी तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी
दरअसल जबलपुर निवासी प्रेमलता तिवारी ने मामले में याचिका दायर की है। याचिका में प्रतिभाशाली छात्रों को भी जीरो अंक देने की बात कही है। कई छात्रों का गलत मुख्य मूल्यांकन करने का आरोप है। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस विवेक मित्तल की बेंच में सुनवाई हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

