लखनऊ। यूपी के चर्चित IPS जोड़ी बरेली एएसपी अंशिका वर्मा और संभल एसपी केके बिश्नोई इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। गुरूवार को उनकी रिंग सेरेमनी हुई। जिसका दो वीडियो भी सामने आए है। पहले वीडियो में केके बिश्नोई अंशिका वर्मा को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे है। वहीं दूसरे में IPS जोड़ी एक दूसरे के साथ ‘चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…’ गाने में डांस कर रहे है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिंग सेरेमनी में दोनों अफसरों का अंदाज लोगों का काफी ज्यादा पंसद आ रहा है। वीडियो में केके बिश्नोई डैंसिग बेहद डैशिंग और अंशिका वर्मा किसी हीरोईन से कम नहीं लग रही है। दोनों ने पहले एक दूसरे को रिंग पहनाया और उसके बाद सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ के फेमस गाने ‘चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…’ गाने में डांस कर रहे है।
READ MORE: Ram Navami 2026: सीएम योगी ने रामनवमी पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा- प्रभु राम धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक
29 मार्च को होगी शादी
वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। जिसने सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया है। रिंग सेरेमनी के बाद परिजनों ने शादी की तैयारियां तेज कर दी है। 27 मार्च यानि आज बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में हल्दी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 29 मार्च को बाड़मेर में ही दोनों सात फेरे लेंगे।
बता दें कि एसपी केके बिश्नोई औरअंशिका वर्मा की मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे और वहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थी। शुरूआत में दोनों की जान पहचान हुई जो समय के साथ दोस्ती में बदल गई। बाद में दोनों को एक दूसरे से प्यार पड़ गए।
READ MORE: सुशासन, संवेदनशीलता और सेवा… CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, एक-एक करके सुनी सबकी फरियाद
अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर है। वर्तमान समय पर बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं। वहीं केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी है। बिश्नोई मुख्य रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

