नीरज काकोटिया, बालाघाट। जिला मुख्यालय में मां अन्नपूर्णा मंदिर के निकट में संचालित करणी ज्वेलर्स में जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। रात भर चली इस कार्रवाई में डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। करणी ज्वेलर्स के दस्तावेज (अभिलेख) की तुलना में सोने चांदी के स्टॉक में कमी पाई गई है।

स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया

जानकारी के अनुसार जीएसटी की 8 सदस्यीय टीम ने छिंदवाड़ा में दबिश दी। टीम में लोकेश कुमार लिल्हारे, आयुक्त, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर, जबलपुर के मार्गदर्शन में करणी ज्वेलर्स में जेवरात की खरीदी और बिक्री से जुड़े दस्तावेज खंगाले। साथ ही स्टॉक को चेक कर रिटर्न फाइल को भी देखा है। यह कार्यवाही विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर की गई थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परिसर में उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा उसकी तुलना करदाता द्वारा अभिलेखों में दर्शाए गए स्टॉक से की गई। इस प्रक्रिया में यह पाया गया कि अभिलेखों की तुलना में सोने एवं चाँदी के स्टॉक में महत्वपूर्ण कमी पाई गई।

कार्रवाई रातभर चली

प्रारंभिक जांच के अनुसार, उक्त कमी का कुल मूल्य लगभग Rs 1.5 Crore/- आंका गया है। यह संकेत करता है कि संबंधित करदाता द्वारा वस्तुओं के लेखांकन एवं कर देयता के निर्धारण में गंभीर अनियमितताएं हो सकती हैं। यह कार्यवाही रातभर चली। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी तथा आवश्यकतानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बस दुर्घटना पर कांग्रेस ने परिवहन मंत्री से मांगा इस्तीफाः कुणाल चौधरी बोले- यह हादसा नहीं हत्या, इकबाल वाले

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m