दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इन दिनों गुजरात में हैं। निकाय चुनाव से पहले चार दिन की यात्रा पर पहुंचे केजरीवाल ने शुक्रवार को दाहोद में आयोजित ‘विजय विश्वास सभा’ को संबोधित किया। सभा में केजरीवाल ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में अदालत से मिली राहत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने उन्हें आरोप मुक्त कर दिया और कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल जैसा कट्टर ईमानदार कोई नहीं है इस दुनिया में।’
आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपने संभावित शासन के विज़न का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है, तो वे किसानों के लिए काम करेंगे, महिलाओं को 1000-1000 रुपये सहायता देंगे, बिजली मुफ्त करेंगे और बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार मुहैया कराएंगे। केजरीवाल ने पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त शासन का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भ्रष्टाचार खत्म करने से राज्य में पैसा ही पैसा आया और कोई कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पार्टी के एक विधायक को जेल में डाल दिया, जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप था। केजरीवाल ने आगे कहा कि आम तौर पर किसी मुख्यमंत्री को पता चल जाए कि उसका मंत्री पैसा खा रहा है, तो वह भी अपना हिस्सा मांगने लगता है। लेकिन उनकी पार्टी में ऐसा नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट कहा, “हमारा अपना रिश्तेदार, हमारा कोई सगा भी भ्रष्टाचार करेगा तो जेल जाएगा।”
मुझ पर घोटाले का लगाया आरोप: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आयोजित चुनावी सभा में अपनी पार्टी की ईमानदारी को उजागर किया। उन्होंने दिल्ली के कथित शराब घोटाले और उन पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत ने उन्हें और उनके सहयोगियों को निर्दोष करार दिया। केजरीवाल ने कहा“इन्होंने मेरे ऊपर आरोप लगाया। कहा कि केजरीवाल ने चोरी कर ली, केजरीवाल ने शराब घोटाला कर दिया, केजरीवाल 100 करोड़ खा गया। मनीष सिसोदिया 100 करोड़ खा गया। सीबीआई, ईडी ने इतने केस किए, हमारे घर पर, दफ्तर पर रेड की। एक पैसा नहीं मिला। कहा कि पैसा कहाँ गया? कहीं तो रखा होगा। पैसा, कैश, बैंक में होगा, कुछ प्रॉपर्टी खरीदी होगी… कुछ नहीं मिला।” केजरीवाल ने इस अवसर पर पार्टी की ईमानदारी और पारदर्शिता को जोर देते हुए कहा कि उनकी पार्टी में किसी भी सदस्य के खिलाफ भ्रष्टाचार साबित होने पर कार्रवाई होती है, और वे ऐसे आरोपों से कभी डरते नहीं हैं।
कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल और AAP जैसा कोई ईमानदार नहीं: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा “कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला आया। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल के खिलाफ पूरा मुकदमा झूठा है। यह मैं नहीं कह रहा, कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल जैसा कट्टर ईमानदार आदमी कोई नहीं है इस दुनिया में।कोर्ट ने कहा है कि आम आदमी पार्टी जैसी कट्टर ईमानदार पार्टी कोई नहीं है इस दुनिया में। कोर्ट ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है, झूठे आरोप लगाए गए। केजरीवाल को फंसाया गया। इन्होंने छह महीने तक मुझे जेल में रखा, मुख्यमंत्री को? अच्छी बात है? झूठे इल्जाम लगाकर.. छह महीने तक मुख्यमंत्री को जेल में रखा, दिल्ली को तहस-नहस कर दिया।”
ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव के कारण केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया, और सीबीआई के खिलाफ भी कड़ी टिप्पणियां कीं। लेकिन अदालत ने किसी की ईमानदारी या बेईमानी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। इसके बाद, सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने पहली सुनवाई के दौरान सीबीआई पर की गई टिप्पणियों पर रोक लगा दी है, ताकि मामले पर न्यायिक प्रक्रिया सही ढंग से चल सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

