सहारनपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कुत्तों के झुंड ने हमला कर 7 साल के बच्चे की नोचकर जान ले ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों ने पीएम से इंकार कर दिया. जिसके बाद पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ जी, आधी रात को…15 दलित-पिछड़े परिवारों के मकान और दुकानें तोड़ने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

बता दें कि पूरा मामला बेहट स्थित खुर्रमपुर गांव का है. जहां 7 साल का मन्नू अपने दोस्तों के साथ खुर्रमपुर गांव में गोगा म्हाड़ी मंदिर पर लगे मेले में घूमने गया था. वहीं जब वह मेले से घर लौट रहा था, इसी दौरान कुत्ते के झुंड ने हमला कर दिया. कुत्तों के हमला करते ही बाकी बच्चे मौके से भाग गए. वहीं मन्नू भागने के चक्कर में गिर गया. जिसके बाद कुत्ते मन्नू को घसीटते हुए खेत में ले गए और नोच-नोचकर जान ले ली.

इसे भी पढ़ें- भाजपा गरीबों को…अखिलेश यादव ने सरकार पर लोगों को बेघर करने का आरोप लगाते हुए साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो ?

वहीं मामले की जानकारी बच्चों ने जाकर अपने परिजनों और गांव वालों को दी. जिसके बाद गांव के लोगों के साथ मन्नू के परिजन मौके पर पहुंचे. जिसके बाद लाठी-डंडे से लोगों ने कुत्तों को दौड़ाकर भगाया. उसके बाद मन्नू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. इलाके में आवारा कुत्तों के हमले से लोगों में डर देखने को मिल रहा है.