लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ रही है. हर स्तर पर मनमानी कर रही है. गरीबों की रोजी-रोटी छीन रही है. अयोध्या से लेकर मेरठ तक बड़े पैमाने पर लोगों को बेघर किया है. उनके मकानों और दुकानों को ध्वस्त करा दिया. अयोध्यावासियों के घरों, दुकानों को बिना नोटिस और उचित मुआवजा दिए ध्वस्त कर दिया. भाजपा सरकार भेदभाव का व्यवहार कर रही है. भाजपा सरकार हर व्यवस्था को तहस-नहस कर रही है, ध्वस्त कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून, संविधान, नियम कुछ भी नहीं मान नहीं है.

इसे भी पढ़ें- ‘सत्ता की कठपुतली’ कौन? 14 आपत्तियों पर अखिलेश का तीखा हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अयोध्या के शासन-प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में गिराए गए मकानों और दुकानों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को बर्बाद कर दिया है. भाजपा किसी की सगी नहीं है. इससे पहले भी अयोध्या में जमीनों के अधिग्रहण में उचित मुआवजा न दिए जाने और जबरन जमीनों के कब्जे की शिकायतें आयीं थी. तब भाजपा सरकार के रवैये से दुखी कई लोगों ने सरयू नदी में खड़े होकर भाजपा को वोट नहीं देने की शपथ खाई थी. कई व्यापारी भी मिले थे, जिन्होंने उचित मुआवजा नहीं देने की शिकायत की थी. भाजपा सरकार ने एक बार फिर गरीबों पर कहर ढाया है. उनके मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है. घरों और दुकानों से समान भी नहीं निकालने दिया, सब ध्वस्त कर दिया. पीड़ित परिवार के लोग, बच्चे रो रहे हैं, बिलख रहे हैं, दुखी और परेशान है.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘जानलेवा’ सरकार! BJP सरकार के दावे खोखले, इलाज के अभाव में मजदूर ने घर पर तोड़ा दम, कागजों में कब तक विकास दौड़ेगा योगी जी?

आगे उन्होंने कहा कि सरकार से मांग की है कि अयोध्या में जिन लोगों के मकान और दुकान तोड़ दिए गए हैं और पीड़ितों का जो कुछ खोया है सरकार उनको मुआवजा देकर भरपाई करे अगर भाजपा सरकार मुआवजा नहीं देगी तो समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर पीड़ित परिवारों को पूरा मुआवजा देगी, नुकसान की भरपाई और पक्का मकान दिया जाएगा. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान समाजवादी पार्टी की सरकार को दो गांवों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था, तब सरकार से गांव के लोगों ने जो मांगा उससे ज्यादा मुआवजा दिया. पूरे गांव के लोगों को कोई शिकायत नहीं हुई. उसी तरह से सपा सरकार में अयोध्या के लोगों की भरपूर मुआवजा देकर मदद करेगी.

इसे भी पढ़ें- लोकतंत्र में किसी भी दल या नेता का…अखिलेश यादव पर मंत्री मनोज पांडेय का हमला, जानिए मुंगेरीलाल के सपनों की बात कहते हुए क्या कहा?

उन्होंने कहा कि रात के डेढ़ बजे मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. उनका मकान चौड़ीकरण में नहीं आ रहा था, उसके बाद भी ध्वस्त कर दिया गया. हम सबके साथ जो अत्याचार हुआ उसे हमने अपनी जिन्दगी में नहीं देखा. बिना नोटिस के दुकान गिरा दी गई. आधे घंटे में सब कुछ खत्म हो गया. पूरी दुकान और सामान मिट्टी में मिल गया. उन्हें उजाड़ दिया गया.
भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. प्रदेश में बड़े पैमाने पर हत्याएं हो रही है. लूट हो रही है. लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है. पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं. साइबर फ्राड और महिला अपराध में यूपी नम्बर वन हो गया है. बस्ती में एक पहलवान की हत्या हो गयी. आजमगढ़ में पुजारियों की हत्या हुई. क्या यही इस सरकार का जीरो टॉलरेंस है.