लखनऊ. प्रदेश में गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लोग खड़े नजर आ रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है. ऐसे में एक बार फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम के बयान को लेकर भाजपा पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, उप्र के भाजपाई डिप्टी सीएम के बयान से ये साबित हो गया है कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे हैं. डिप्टी CM का दावा है कि ‘जिसके यहां सिलेंडर न हो वो हमारे यहां सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे. इस संदर्भ में आग्रह है कि वो अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय या फिर सीधे अपने जमाख़ोरीवाले अंडरग्राउंड गोदाम का पता ही दे दें.

इसे भी पढ़ें- मंत्री जी पहुंच गए, DM साहब आए ही नहीं… असीम अरुण ने लगाई कन्‍नौज DM की क्लास, पीएम और सीएम से प्रेरणा लेने की दी नसीहत

आगे उन्होंने कहा, भाजपाइयों से कुछ गंभीर सवाल है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और सेवा का दावा करनेवाले भाजपाई और उनके संगी-साथी अब कहाँ नदारद हैं? गैस और तेल की लाइन में लगे लोगों को समझाने और सिलेंडर व तेल दिलवाने के लिए वो गले में भाजपा का पट्टा और गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगाकर क्यों नहीं निकल रहे हैं? वो ‘स्टूल’ लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नही बैठ जाते? सच तो ये है कि भाजपाई और उनके संगी-साथी हमेशा की तरह भूमिगत हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…’, IPS केके विश्नोई अंशिका वर्मा ने किया डांस, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेस

आगे अखिलेश यादव ने कहा, जब भाजपाई कहते हैं कि ‘आपदा में अवसर’ होता है तो इसका मतलब और क्रोनोलॉजी समझिए. पहले लोगों को परेशान करो, ’संकट है संकट है’ का प्रचार करो. जितना हो सके भय पैदा करो, कमी-किल्लत को लगातार बढ़ाओ, लंबी-लंबी लाइन लगवाओ, लाइन में झगड़े करवाओ औऱ आस्तीनी मीडिया से दुष्प्रचार करवाओ. आने वाले दिनों की किल्लत बताओ, कमी के लिए किसी और को दोषी ठहराओ. लोग डरकर सामान के लिए भागेंगे, जब जनता आए तो दाम बढ़ा दो. ऐसे में संकट को आपदा बताओ, डरे हुए लोगों को और डराओ. फिर दाम कई गुना और बढ़ा दो, पिछले दरवाज़े से सप्लाई करवाओ, कालाबाज़ारी करके बेतहाशा पैसे कमाओ.

इसे भी पढ़ें- भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति… CM योगी को 5 साल की बच्ची ने दिया ‘खिलौना बुलडोजर’, गिफ्ट देख हंसी नहीं रोक पाए योगी, VIDEO वायरल

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथियों के लिए ‘अवसर’ का असली मतलब है, कालाबाज़ारी करके अकूत दौलत कमाना. भूख और धूप से तस्त्र लोग भाजपा के महाझूठ से और भी अधिक क्रोधित हो रहे हैं. भाजपा की सोच ही काला-कारोबारी है. भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ!