कौशांबी. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार पिकअप और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं घटना में 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में मौत का इंतजाम! पीपा पुल रो रहा बदहाली के आंसू, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हजारों लोग, नींद में ‘सुस्त’ सरकार और ‘निकम्मा’ सिस्टम?

बता दें कि घटना कानपुर–प्रयागराज हाइवे पर उस वक्त घटी, जब फतेहपुर जनपद के रहने वाले 25 लोग पिकअप में सवार होकर कड़ा धाम शीतला मंदिर का दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- सिलेंडर की जमाखोरी भाजपाई ही कर रहे… डिप्टी CM के बयान पर अखिलेश यादव का हमला, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 5 महिलाओं और 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया. वहीं 10 से अधिक घायलों को इलाज जारी है. घटना में में मरने वालों की फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की वजह तेज रफ्तार को बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहीहै.