कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Gwalior Road Accident: एमपी के ग्वालियर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद परिवारजनों ने बड़ा प्रदर्शन किया। सभी के शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा रोड पर शव रखकर आश्रितों को नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग की।
मांगों को सरकार तक भेजने और आर्थिक सहायता के आश्वासन पर खुला जाम
आर्थिक सहायतादरअसल, शुक्रवार सुबह ऑटो और कार की जोरदार टक्कर हुई थी। जिसमें 5 लोगों की स्पॉट पर मौत हो गई थी, वहीं 4 लोग घायल हो गए थे। ऐसे में मृतकों के परिजनों ने थाटीपुर पर शव रखकर चक्काजाम किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों की मांगों को सरकार तक भेजने और कलेक्टर ने तत्काल 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के आश्वासन के बाद चक्का जाम खुलवाया।
कार ने ऑटो को मार दी थी टक्कर
बता दें कि थाटीपुर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। जिसमें मंदिर दर्शन कर ऑटो से घर लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हो गए थे। वहीं पुलिस ने इसमें लापरवाही का केस दर्ज कर चालक अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों के नाम
इंदरजीत – 65 वर्ष
लीलावती – 62 वर्ष
शुभम – 30 वर्ष
सगुन – 30 वर्ष
प्रीति देवी – 60 वर्ष
घायल
प्रीति – 32वर्ष
प्रयांस – 5 वर्ष
डुग्गु – 6 वर्ध
ऑटो चालक
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

