पश्चिम एशिया के हालात पर पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअली मीटिंग कर रहे हैं. इस बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं शामिल हैं, जहां आचार संहिता लागू है और अगले कुछ दिनों में चुनाव होने हैं. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्रियों में चंद्रबाबू नायडू, विष्णु देव साय, रेवंत रेड्डी, योगी आदित्यनाथ, उमर अब्दुल्ला, भगवंत मान, मोहन यादव, हेमंत सोरेन, पुष्कर सिंह धामी, भूपेंद्र पटेल, देवेंद्र फड़णवीस और मोहन चरण मांझी शामिल हैं.
पश्चिम एशिया के हालात बेहद चिंताजनक
बता दें कि पश्चिम एशिया के हालातों को देखते हुए पीएम मोदी लगातार दुनिया के तमाम देशों से बातचीत कर रहे हैं. इस मुद्दे पर वो संसद के दोनों सदनों को भी संबोधित कर चुके हैं. संसद में पीएम ने कहा था कि पश्चिम एशिया के हालात इस समय बेहद चिंताजनक हैं. इस संकट को तीन सप्ताह से अधिक का समय हो गया है. इस संकट से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जूझ रही है.
दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा असर
पीएम ने कहा था, इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर पड़ रहा है. भारत के लिए यह युद्ध आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय, तीनों स्तरों पर अप्रत्याशित चुनौतियां लेकर आया है. कच्चे तेल और गैस की जरूरतों के साथ-साथ, खाड़ी के देशों में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं. उनकी सुरक्षा भारत सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.
पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित
- दोनों मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि ईंधन या आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होगी, सरकार वैश्विक घटनाक्रमों और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर वास्तविक समय में बारीकी से नजर रख रही है.
- निर्यात कर और तेल और ईंधन कंपनियों को वित्तीय सहायता जैसे उपायों का उद्देश्य ईंधन के निरंतर आयात, स्थिर घरेलू आपूर्ति और वैश्विक अस्थिरता से सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
- पुरी ने कहा, “हम उभरती चुनौतियों से निपटने और ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”
अफवाहों के खिलाफ कड़ा संदेश
सरकार ने विशेष रूप से संवेदनशील भू-राजनीतिक स्थितियों के दौरान अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और पुरी दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि गलत सूचना अनावश्यक दहशत पैदा कर सकती है और नागरिकों से आधिकारिक संचार पर भरोसा रखने की अपील की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

