Noida Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में डिजिटल प्रोसेस, ओपन-एयर कोर्टयार्ड की सुविधा मिलेगी। लोकल फूड और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी सहूलियतें और सुविधा, आराम, संस्कृति का भी संगम देखने मिलेगा। एयरपोर्ट डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। जिसमें यूपी समेत भारत की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी। साथ ही एयरपोर्ट के गेट DigiYatra तकनीक से लैस होंगे। सेल्फ बैग ड्रॉप कियोस्क, सेल्फ चेक-इन मशीन की भी सुविधा इसमें होगी।
राजनाथ सिंह ने दिया था पहला प्रस्ताव
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में इसकी नींव रखी थी। करीब 4 साल मेंयह इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ है। साल 2001 में Rajnath Singh ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला प्रस्ताव दिया था। पहले चरण का निर्माण लगभग 11,200 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है। एयरपोर्ट बनने से NCR में कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस से पहले ही समझौता हो चुका है। एयरपोर्ट अब देश के बड़े एविएशन हब के रूप में उभरेगा।
एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐतिहासिक फैसला
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि’ पूरी दुनिया में इस समय अराजकता है। पूरी दुनिया में फ्यूल के दाम आसमान पर हैं। पीएम के लिए देश सबसे पहले है। भारत में फ्यूल का दाम नियंत्रित है। देश में पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं है। एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐतिहासिक फैसला है। विकास की नई ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत मिल रही है। पीएम के नेतृत्व में हर सेक्टर में विकास हुआ”
उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है।
READ MORE: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों में गिरेगा पारा, जानें अपने शहर का हाल
युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे
सीएम ने आगे कहा कि यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
READ MORE: ‘मंत्री असीम अरुण को कन्नौज DM ने कराया 45 मिनट इंतजार…’, चंद्रशेखर आज़ाद ने UP सरकार पर बोला हमला, कहा- यह लापरवाही नहीं, जातिगत मानसिकता
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि पीएम मोदी के जेवर में एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर हाई अलर्ट पर है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एयरपोर्ट के पास पूरे क्षेत्र में 5-लेयर सिक्योरिटी रिंग लागू की गई है। SPG के साथ मिलकर मल्टी-लेवल सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, PAC, RAF, ATS, CISF तैनात किया गया है। सभी एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग और आईडी वेरिफिकेशन किया गया है। ड्रोन उड़ान पूरी तरह बैन किया गया है। CCTV कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक के लिए डायवर्जन प्लान और 15 पार्किंग स्थल तय किया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

