शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा संकट आने वाला है। इसी के साथ कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के करीब 6 हजार पद पर अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त हो सकती है।
31 मार्च तक ही सेवाएं लेने के निर्देश
दरअसल समग्र शिक्षा विभाग के अपर संचालक की ओर से जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी हुआ है। पत्र में 30 अप्रैल तक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की सेवा जारी रखने के आदेश को निरस्त किए जाने का हवाला दिया गया है। पत्र में 31 मार्च तक ही सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं।
बड़ा सवाल- टेक्निकल चीजों का कौन देखभाल करेगा
बता दें कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में लगभग 100 से कंप्यूटर लैब है। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर को हटाने के बाद बड़ा सवाल हाई सेकेंडरी स्कूलों में अब कंप्यूटर और दूसरी टेक्निकल चीजों का कौन देखभाल करेगा। एमपी में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के करीब 6 हजार पद पर अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ थे। नए सत्र से आईटीसी लैब पर ताला लग सकता है !
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

