कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 8वीं की छात्रा के साथ उसके ही स्कूल में पढ़ने नाबालिक 9वीं के छात्र ने घर घुसकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना का पता उस समय चला जब आरोपी घर से भाग रहा था, तभी छात्रा की मां वहां पहुंच गई।
छात्रा ने मां को बताई पूरी घटना
मां के पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना मां को बताई, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छात्रा को अकेली पाकर घर घुसा 9वीं का छात्र
दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग ने अपनी मां के साथ थाना आकर शिकायत कर बताया कि वह पास के ही एक स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह छात्रा घर में अकेली थी। तभी उसके ही स्कूल में पढ़ने वाला 9वीं क्लास का छात्र घर आ गया।
धमका कर किया दुष्कर्म
उसने नाबालिक के घर में अकेले होने का फायदा उठाया और घर में घुस गया और छात्रा डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब नाबालिग ने शोर मचाया तो धमकी दी कि जान से मार देगा। इसी दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंच गई। और उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह पीड़िता की मां को धक्का देकर मौके से भाग गया।
नाबालिग को कुछ घंटों में हिरासत में ले लिया
पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म धाराओं में मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को तलाश कर कुछ घंटों में हिरासत में ले लिया। आरोपी भी नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। ASP जय राज कुबेर का कहना है कि घटना की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह भी नाबालिग बताया गया है। फिलहाल इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

